Home Featured दो बालक हुए विद्युत स्पर्शघात के शिकार, अस्पताल ले जाने के क्रम में एक की मौत।
Featured - मुख्य - October 21, 2022

दो बालक हुए विद्युत स्पर्शघात के शिकार, अस्पताल ले जाने के क्रम में एक की मौत।

दरभंगा: शिवराम पंचायत के ऊफरदाहा गांव के वार्ड 2 में बब्बन लाल देव के पुत्र आर्यन व आशिक की बिजली करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गये। इस दौरान आशिक (दो वर्ष) की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में होने की बात कही गई है जबकि दूसरे आर्यन की हालत गंभीर बताई जा रही है। आर्यन का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। इधर मृतक के माता सहित अन्य परिजन की रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

Advertisement

बताया जाता है कि घर के बाहर दोनों बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक लोहे के छड़ में पहले से करंट आ रहा था। दोनों भाई छड़ के संपर्क में आ गये। बबन लाल देव को दो ही पुत्र थे।

Share