Home Featured निजी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कोचिंग के सामने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन।
Featured - मुख्य - October 21, 2022

निजी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कोचिंग के सामने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन।

दरभंगा: शुक्रवार को निजी शिक्षक संघ सह कोचिंग एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने असमाजिक तत्वों को लेकर लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया है। 

थाना में दिए गए आवेदन में श्री कुमार ने कहा है कि बीआईपी रोड स्वीट होम से एलआर गर्ल हाई स्कूल, बंगाली टोला से नागेन्द्र झा महिला कॉलेज होते हुए महारानी कल्याणी कॉलेज के उत्तर वाली गली तक ब्रह्मस्थान से एनपी मिश्रा चौक, चट्टी चौक से बाबू साहब कॉलोनी, मैदनगर काली मंदिर से जीएम कोचिंग, नाका 5 से दोनार, नाकर 5 से खान चौक, नाका 5 से उर्दू बाजार, दिग्धी पश्चिम से नाग मंदिर, अनलपट्टी से गुमती पार कृष्णा पूरी, दोनार से गंज चौक, रहमगंज से केएस कॉलेज होते हुए मारवाड़ी कॉलेज मुख्य सड़क तक असमाजिक तत्वों द्वारा बेखौफ होकर तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाता है और छींटाकशी करता रहता है। उन्होंने कहा कि मना करने पर कई बार ऐसा होता है जो शिक्षक से ही उलझ जाता है। इससे शिक्षक काफी उदास होकर दो-तीन दिन क्लास सही से नहीं ले पाते हैं और बच्चे की पढाई में बाधा उत्पन्न होती है। इससे समाज का बहुत नुकसान है।

Advertisement

उन्होंने अनुरोध किया है कि निम्नलिखित क्षेत्र में कई कोचिंग संस्थान चलते हैं जिसे देखरेख की जरूरत है और उन्होंने असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए थानाध्यक्ष से अनुरोध किया है।

Share