Home Featured चोरी की चार बाईकों से साथ तीन गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 22, 2022

चोरी की चार बाईकों से साथ तीन गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर में हाल के दिनों में हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरभंगा पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

वहीं पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि सदर अनुमंडल क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बेंता ओपी एवं लहेरियासराय थानाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की टीम बाइक चोरी रोकथाम के लिए बनाई गई है। इसी आलोक में शुक्रवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड क्लोनी निवासी अरूण चौधरी के पुत्र राहुल कुमार चौधरी को चोरी के बाइक के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार राहुल कुमार चौधरी के निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लहेरियासराय थाना के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अरुण चौधरी के पुत्र राहुल कुमार चौधरी, दोनार निवासी स्वर्गीय दिलीप दास के पुत्र कृष्णा दास एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार सहारा इंडिया गली निवासी मोहम्मद अकबर के पुत्र मोहम्मद आसिफ के रूप में की गई है।

Share