
चोरी के एक बड़े मामले में पंजाब पुलिस ने दरभंगा से युवक को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: पंजाब पुलिस चोरी के एक बड़े मामले में दरभंगा में पिछले दो दिनों से छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि पंजाब के एक वरीय पुलिस अधिकारी के अलावा कई बड़े लोगों के यहां दरभंगा के चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। जबसे वरीय पुलिस अधिकारी के यहां चोरों ने घटना को अंजाम दिया तब से पंजाब पुलिस सक्रिय हो गई। वह पिछले दो दिनों से दरभंगा शहरी क्षेत्र के अलावा कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। उस चोर की निशानदेही पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में भी एक बड़े पार्ट्स विक्रेता के यहां छापेमारी हुई है। पार्ट्स विक्रेता के परिजन काफी दिनों से ज्वेलरी की खरीद-बिक्री का काम कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने चोरी की गई ज्वेलरी की खरीद की है। इसी बात को लेकर पुलिस ने छापेमारी की है।


