
जिले में तेजी से घट रहा पुलिस का इकबाल, एक महीने के भीतर तीसरी बार पुलिस टीम पर हमला।
दरभंगा: बीते कुछ महीनों से जिले में पुलिस का इकबाल तेजी से घट रहा है। एक महीने भीतर के जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अबतक तीसरी बार पुलिस टीम पर हमला हो चुका है। बीते सात अक्टूबर की रात पूर्व एक एक अपराधिक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची बहादुरपुर थाना की पुलिस को आरोपी के परिजन ने हमला बोल दिया एवं डायल 112 के गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की गई थी।
वहीं बीते 16 अक्टूबर को बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। इसमें दो दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये।

ताजा मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के यूसुफ गंज की बताई जा रही है। यहां शुक्रवार की देर शाम शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने पहुंची उत्पाद विभाग के टीम पर असमाजिक तत्वों ने लोगों पर हमला कर दिया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए छापेमारी के लिए गई एसआई राजकमल ने बताया वे लोग शराब कारोबारियों पर छापेमारी के लिए गई थी। इस दौरान एक महिला एवं एक पुरुष शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच यहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला करके गिरफ्तार आरोपियों को भगा दिया। उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी में पुलिस टीम के एक ड्राइवर को काफी चोट आई है एवं गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गाड़ी चला रहे निजी ड्राइवर ने लाठी चलाना शुरू कर दिया। इसके कारण पुलिस टीम के साथ लोगों की झड़प हुई थी।

