Home Featured दीपावली के अवसर पर मैथिल महासभा द्वारा दीपोत्सव का आयोजन।
Featured - मुख्य - October 24, 2022

दीपावली के अवसर पर मैथिल महासभा द्वारा दीपोत्सव का आयोजन।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: अखिल भारतीय मैथिल महासभा द्वारा सोमवार की शाम दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के बलभद्रपुर अवस्थित कार्यालय परिसर में सदस्यों ने सर्वप्रथम दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात विधिपूर्वक लक्ष्मीपूजन का आयोजन तथा प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisement

सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा भी की। सदस्यों ने मैथिल संस्कृति के प्रचार प्रसार एवं संस्था के विकास पर मुख्य रूप से चर्चा की तथा एकमत से इसके लिए कृतसंकल्पित होकर प्रयास करने का निश्चय किया।

इस अवसर पर डॉ विनय कुमार मिश्रा, डॉ मिथिलेश झा, डॉ अविनाश चन्द्र झा, डॉ राजकुमार पाठक, अशोक कुमार मिश्रा, आनंद कुमार झा, दिलीप कुमार मिश्रा, नरेंद्र नाथ मिश्रा, शिवेंद्र कुमार, मनोज कुमार चौधरी एवं ताराकांत मिश्र आदि मौजूद थे।

Share