Home Featured दिवाली की पूर्व संध्या पर गृहस्वामी के घर में रहते चोरों ने की लाखों की चोरी।
Featured - मुख्य - October 24, 2022

दिवाली की पूर्व संध्या पर गृहस्वामी के घर में रहते चोरों ने की लाखों की चोरी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों चोर बिना छुट्टी लिए प्रतिदिन अपना काम नियमित रूप से कर रहे हैं। इसी क्रम में शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में दीपवाली की पूर्व संध्या पर भी चोरों ने अपना कार्यक्रम जारी रखा। एक बार फिर चोरों ने गृहस्वामी के घर में रहते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दीपावली के एक दिन पूर्व हुए इस घटना ने त्योहारों में जिला प्रशासन की तैयारियों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

ताजा मामला थाना क्षेत्र के नाका नंबर दो स्थित मनमोहन कुटीर का सामने आया है, जहां नाका नंबर दो निवासी शिक्षक अजय कुमार के घर चोरों ने ग्रील तोड़कर लगभग पांच लाख रुपए के गहने एवं डेढ़ लाख रुपये नगद की चोरी कर ली है।

Advertisement

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए गृहस्वामी अजय कुमार ने बताया कि वे लोग करीब तीस साल से इसी मकान में रह रहे हैं। दीपावली से एक दिन पूर्व रात्रि के करीब एक बजे वे लोग भोजन कर सोने चले गए। दीपावली दिन जब सुबह उठकर उन्होंने कब अपने रूम का दरवाजा खोलने का कोशिश किया, तो रूम बाहर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो खिड़की में लगा हुआ शीशा और ग्रील टूटा हुआ था। किसी तरह निकलकर जब दूसरे रूम में गए तो रूम का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अलमीरा से करीब पांच लाख मूल्य का गहना और डेढ़ लाख रुपया के साथ साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब थे।

Advertisement

इसके बाद गृहस्वामी ने घटना को लेकर विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर घटना को लेकर आवेदन दिया। आवेदन मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Share