
जख्मी सांढ़ के इलाज में दो हफ्ते से जुटे हैं ग्रामीण, उच्चाधिकारियों से लगा रहे मदद की गुहार।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: आजकल मतलब की इस दुनिया में जहां एक इंसान बिना फायदे के दूसरे इंसान से मतलब नही रखता, वहां यदि बेजुबानों की सेवा निस्वार्थ भाव से इंसानों का समूह लगा दिखे तो निश्चित रूप से इसे मानवता की मिसाल ही कहा जाएगा।
कुछ ऐसा ही मानवता का मिसाल इन दिनों बहादुरपुर प्रखंड के उघरा गांव के ग्रामीणों द्वारा पेश किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा पिछले दो हफ्तों से एक घायल सांढ़ की जान बचाने केलिए प्रयास किया जा रहा है। पर प्रयास का अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आने पर ग्रामीणों द्वारा मदद केलिए उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगायी जा रही है। उन्हें ग्रामीणों द्वारा फोन पर भी लगातार सूचना देकर मदद मांगी गयी। परंतु किसी की संवेदना नहीं जाग रही है। अंत मे ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन का मन बना लिया है और सांढ़ को ट्रक में लाद कर जिले के उच्च अधिकारी अथवा जन प्रतिनिधि के आवास के सामने पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।

बताया जाता है कि करीब पंद्रह दिन पूर्व एक युवराज नाम का सांड गांव के ही बेसिक स्कूल के शौचालय के टंकी में गिर गया था। करीब 22 घंटों तक हौज में फंसे रहने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से 10 अक्टूबर को उसे बहार निकाला गया। इसकी क्रम उसको कई जगहों पर गंभीर चोटे आई है। इसके बाद से युवराज नामक सांड को बेसिक स्कूल के प्रांगण में ही रखा गया है। ग्रामीणों के सहयोग से हर संभव इलाज भी चला रहा है।


