Home Featured चित्रगुप्त पूजा कमिटी का हुआ गठन, मनीष आनंद बने मीडिया प्रभारी।
Featured - मुख्य - October 25, 2022

चित्रगुप्त पूजा कमिटी का हुआ गठन, मनीष आनंद बने मीडिया प्रभारी।

दरभंगा: आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर मंगलवार को बेलादुल्लाह मोहल्ला में चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें चित्रगुप्त पूजा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी। उक्त बैठक में उपस्थित चित्रांशों की सहमति से इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा के आयोजन हेतु सुनील कुमार दास की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया।

Advertisement

गठित कमेटी में वार्ड नम्बर – 03 के निवासी अधिवक्ता नर्मदेश्वर नाथ उर्फ कुमरजी को प्रधान सचिव, राजेश कुमार लाल दास को कोषाध्यक्ष-सह-पूजा प्रभारी, संगीता दास को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार आनन्द को मीडिया प्रभारी, मनीष कुमार कर्ण को कार्यालय सचिव, जीवछ मल्लिक को संयुक्त सचिव एवं मनोज कर्ण को संगठन सचिव बनाया गया।

Share