
दीपावली की रात जुआ खेलते धराये दर्जन भर जुआरियों को भेजा गया जेल।
दरभंगा: दिवाली की रात जुआ खेलने की लत ने लगभग दर्जन भर लोगों को हवालात की हवा खिला दी। रंगे हाथ पकड़े गए एक दर्जन जुआरियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में दिवाली की रात नगर थाना क्षेत्र के पूजा गली में छापेमारी की थी। छापेमारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी शैलेश प्रीतम, नगर थानाध्यक्ष मदन प्रसाद, टेक्निकल सेल और पुलिस बल शामिल थे। टीम जुआ के अड्डे पर रात में करीब एक बजे पहुंची और अड्डे को चारो तरफ से घेर लिया। पुलिस के आने की आहट सुनाई पड़ते ही कई लोग खिसक गए। पर एक दर्जन लोग पकड़े गए। इन जुआरियों से पुलिस ने एक लाख 39 हजार तीस रुपये नकद, दो ताश की गड्डी एवं सात मोबाइल बरामद किया है।

पकड़े गये जुआरियों में कादिराबाद निवासी स्व सत्यनारायण पूर्वे के पुत्र मनोज पूर्वे, नगर थाना क्षेत्र के वृंदावन मुहल्ला निवासी मोहन साह के पुत्र श्याम कुमार साह, बड़ा बाजार के उमा प्रसाद के पुत्र राजेश प्रसाद, मशरफ बाजार के संतोष कुमार के पुत्र गौरव कुमार, मशरफ बाजार के स्व उमेश प्रसाद भंडारी का पुत्र प्रदीप कुमार, मशराफ बाजार के राम चंद्र प्रसाद के पुत्र संजय कुमार, मशरफ़ बाजार के राम खेलावन साह के पुत्र सीताराम साह, लालबाग मुहल्ला के अमादुल्लाह के पुत्र इमामुद्दिन, कटहलबाड़ी निवासी विश्वनाथ प्रसाद का पुत्र शशि कुमार, गुल्लोबाड़ा मुहल्ला के गणेश प्रसाद का पुत्र संजय कुमार, गुदड़ी बाजार के स्व रामेश्वर महतो का पुत्र राजेश महतो एवं शिवाजी नगर मुहल्ला के बूधन सहनी का पुत्र शत्रुघ्न सहनी शामिल है।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि सभी जुआरियों के विरुद्ध कांड संख्या 306/22 दर्ज किया गया है। मंगलवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


