
सूर्य ग्रहण को लेकर दिन भर लोगों में बना रहा कौतूहल का वातावरण।
दरभंगा: इस वर्ष के दूसरे एवं अंतिम सूर्य ग्रहण को लेकर मंगलवार को दिन भर लोगों में कौतूहल का वातावरण बना रहा। खासकर सूर्य ग्रहण के 12 घंटा पहले शुरू हुए सूतक काल को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा होती रही। दरभंगा में निर्धारित समय शाम के 4 बजकर 41 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होते ही आकाश में परिवर्तन होना शुरू हो गया । ज्यों ज्यों सूर्य में ग्रहण का प्रभाव बढ़ता गया त्यों त्यों वातावरण में अंधेरा होता गया। सूर्य को अस्त होते ही वातावरण अंधकार में डुब गया। इस दौरान लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। कौतूहल वश बच्चे ग्रहण के दौरान सूर्य में हो रहे परिवर्तन को देखने के लिए बेचैन रहे। हालांकि, उनके अभिभावकों ने बच्चों को ऐसा करने नहीं दिया। सभी ने अपने अपने बच्चों को घर में एक प्रकार से कैद कर रखा ।

ग्रहण समाप्ति के निर्धारित समय 5 बजकर 9 मिनट तक लोग घर से बाहर निकलने में भी परहेज करते दिखे। इस काल में कोई न कुछ खाया न ही पिया ग्रहण समाप्ति के अवधि खत्म होते ही लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले और स्नान ध्यान कर पूजा पाठ में लीन हो गए।
वहीं दूसरी ओर ग्रहण समाप्ति के बाद क्षेत्र में आयोजित काली पूजा के मंदिर एवं पंडालों के पट श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया।

