
कमला जनसंपर्क यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
दरभंगा: बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा बुधवार को अपनी दो कमला जनसंपर्क यात्रा शुरू कर रहे हैं। कमला नदी के तटबंध पर चल रहे कार्यों का जायजा लेने आ रहे मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी जोरों पर है।
इसी क्रम में जिले के तारडीह प्रखंड के कैथवार व कंथूडीह में आयोजित मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य रहे अरुण झा, जदयू जिला सचिव संजय चौधरी ने तैयारियों का जायजा लिया।

बताते चलें कि मंत्री द्वारा यात्रा के दौरान कैथवार और टेंगहा में जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से विचार विमर्श होगा। लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और इसके समाधान की दिशा में प्रयास होगा। उसी की तैयारी चल रही है।


