Home Featured मधुपुर में आयोजित मां श्यामा पूजनोत्सव सह आहुति कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री संजय झा।
Featured - मुख्य - October 25, 2022

मधुपुर में आयोजित मां श्यामा पूजनोत्सव सह आहुति कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री संजय झा।

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत टेकटार पंचायत अंतर्गत मधुपुर गांव के श्यामधाम में मां श्यामा पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम पूजा स्थल पर बिहार सरकार के जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा पहुँचे।

आयोजन कमिटी द्वारा मंत्री को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग एवं चादर से सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री ने पूजा एवं आरती में भाग लिया।

Advertisement

इस दौरान मधुपुर श्यामाधाम स्थल के विकास हेतु हरसंभव सहायता का आश्वासन मंत्री द्वारा आयोजन कमिटी को दिया गया।

Share