
नगर आयुक्त ने लिया छठ घाटों का जायजा।
दरभंगा: नगर आयुक्त कुमार गौरव ने मंगलवार को विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। उन्होंने नीम पोखर, कंकाली मंदिर पोखर, पटवा पोखर, नइकी पोखर, छठी पोखर, नारद पोखर, फणीश्वर नाथ घाट, गामी पोखर, जेल पोखर व किलाघाट नदी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बचे हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।

विशेषकर नदी घाट की सफाई करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करने का भी निर्देश दिया। साथ ही घाटों में मिट्टीकरण कर समतल बनाना, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का ससमय छिड़काव करना इत्यादि का निर्देश अधिकारियों व कर्मियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त सुधांशु कुमार, सहायक नगर अभियंता सऊद आलम, यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार, स्वच्छता जोनल इंचार्ज मुन्ना कुमार, गौतम कुमार एवं श्याम कुमार थे।

