Home Featured बलुआही पोखर की सफाई के लिए एमएसयू ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन।
Featured - मुख्य - October 26, 2022

बलुआही पोखर की सफाई के लिए एमएसयू ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन।

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पोखर बचाओ घाट बनाओ मुहिम के तहत शहर के वार्ड चार में बलुआही पोखर की सफाई के लिए सत्याग्रह आंदोलन किया। आंदोलन की अगुवाई अभिनव कुमार छोटू ने की। एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा कि दरभंगा के सभी पोखरों का हाल दयनीय है। कई पोखरों का अस्तित्व खत्म हो चुका है। इसे देखते हुए संगठन ने पोखर बचाओ घाट बनाओ मुहिम की शुरुआत की है। इसी के तहत संगठन ने चार पोखरों को चिन्हित कर पोखर सफाई के लिए आंदोलन शुरू किया है। पहले वार्ड नंबर 17 के कटरहिया पोखर पर सांकेतिक आंदोलन किया गया, फिर वार्ड 40 के अभंडा पोखर पर और अब वार्ड 48 के बलुआही पोखर पर आंदोलन किया जा रहा है। इसके बाद वार्ड 46 के झोटिया पोखर पर आंदोलन किया जाएगा। अगर निगम प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है तो आगे हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

Advertisement

एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि हम सत्याग्रह की शुरुवात कर निगम प्रशासन को सचेत कर रहे हैं। हमारी मांग है कि चारों पोखरों की सफाई सही तरीके से की जाए। निगम प्रशासन सकारात्मक पहल करे अन्यथा हम लोग जनता को जगाकर निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन करेंगे। अविनाश सहनी ने कहा कि जब तक पोखर की सफाई सही तरीके से नहीं होगी तब तक हम आंदोलन पर बैठे रहेंगे।

मौके पर वीरू कुमार, अभिनव कुमार, छोटू, रवि कुमार साह, नवीन सोनी, राजनन्दन कुमार, दीपक पंजियार, प्रसून चौधरी, अमित कुमार, आकाश पूर्व आदि ने भी संबोधित किया। आंदोलन में अभिषेक, महेश प्रधान, आदित्य, विश्वजीत कुमार साह, मनीष कुमार, संतोष पूर्व, राज नन्दन, दीपक कुमार साह, विजय कुमार, विकास कुमार, शम्भु कुमार साह, कमलेश कुमार, शिव शंकर महासेठ आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share