Home Featured जून तक पूरा हो जाएगा कमला नदी के तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण का कार्य: मंत्री।
Featured - मुख्य - October 26, 2022

जून तक पूरा हो जाएगा कमला नदी के तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण का कार्य: मंत्री।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कमला नदी के पश्चिमी व पूर्वी तटबंध के 98 किलोमीटर तक ऊंचीकरण, सुद्दढीकरण व पक्कीकरण का काम हर हाल में जून 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होने के साथ ही मधुबनी-दरभंगा जिले के नौ प्रखंडों के लाखों की आबादी का कायाकल्प हो जाएगा। आवागमन के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी खुल जाएंगे।

उक्त बातें बुधवार को कमला जनसम्पर्क यात्रा के दौरान कमला नदी के पश्चिमी तटबंध कैथवार में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन सह सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री संजय झा ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमने जनता को जो वचन दिया था, जो वादा किया था उसे पूरा भी किया है। मंत्री श्री झा ने कहा कि यहां के लाखों की आबादी प्रति वर्ष बाढ़ से जुझते आ रहे थे। लेकिन, जल्द ही बाढ़ से स्थायी निदान का सपना साकार होने के कगार पर है। ऊंचीकरण, सुद्दढीकरण व पक्कीकरण का काम पूरा होने के साथ ही कमला नदी से जोड़कर 2023-24 तक हर खेत में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा देंगे। उन्होंने कहा कि मिथिलावासियों के लिए यह काम वरदान साबित होगा और सर्वांगीण विकास में एक नया अध्याय आरंभ होगा। यहां के लोगों को जयनगर, नेपाल तथा अन्य शहरों तक आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। इससे बड़ी आबादी का यातायात भी सुगम हो जाएगा। इतना ही नहीं कमला नदी के पश्चिमी व पूर्वी तटबंध पर पक्की सड़क बन जाने से दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, समस्तीपुर व खगड़िया जिले के लोगों के लिए एक नया रास्ता सुलभ हो जाएगा।

Advertisement

मंत्री श्री झा पश्चिमी तटबंध पिपराघाट से सड़क मार्ग बाइक से तटबंध का अवलोकन करते हुए करीब दो बजकर 55 मिनट में कैथवार पहुंचे। अवलोकन के दौरान मंत्री श्री झा के साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का जथा साथ-साथ चल रहा था।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद विनोद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पिन्टू सिंह, अरुण झा, संजय चौधरी समेत कई लोगों ने सभा को सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता अखिलेश सिंह एवं मंच संचालन त्रिवेंद्र सिंह ने किया।

Advertisement
Share