Home Featured युवक की संदेहास्पद मौत,पत्नी ने घर वालो पर ही लगाया हत्या का आरोप।
Featured - मुख्य - October 26, 2022

युवक की संदेहास्पद मौत,पत्नी ने घर वालो पर ही लगाया हत्या का आरोप।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मौलवीगंज मुहल्ले में राधा रानी स्कूल के समीप एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला बुधवार को सामने आया है। मृतक की पहचान उपेंद्र प्रसाद सिंह के 41 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।मृतक की पत्नी डौली सिंह ने परिवार वालों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को आवेदन दिया है। मृतक का एक मात्र सात वर्षीय पुत्र सौर्य सिंह है।

इस संबंध में मृतक की पत्नी का कहना है कि उसकी सास मालती देवी, जेठ राकेश कुमार सिंह तथा जेठानी नीतू सिंह संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद करते रहते थे। इस कारण वह पिछले छः महीने से अपने मायके सिमरी थाना के भराठी गांव में रहती थी। घटना किस कारण और कब हुई इसकी भी कोई जानकारी उसे नही दी गयी। किसी रिश्तेदार ने फोन कर उसे बताया की मुकेश को अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब वह अपने पिता सुनील कुमार सिंह एवं भाई के साथ वहा पहुंची तो मुकेश के मौत की बात उसे बतायी गयी। जेठ शव को एंबुलेंस से लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गए। लेकिन किसी ने उसे स्पष्ट रुप से घटना के संबंध में कुछ नही बताया।

Advertisement

मृतक की पत्नी एवं ससुर ने जब अस्पताल में पता लगाया तो भर्ती होने की बात की पुष्टि नही हुई। इससे मामला और उलझ गया। वे लोग घटना के कारणों का खुलासा करने की बात कहने लगे। उन्होंने पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इन लोगो का यह भी कहना था कि मौत अगर अस्पताल में हुई तो पोस्टमार्टम के लिए विश्वविद्यालय थाना की पुलिस क्यों पहुंची! अस्पताल बेंता ओपी क्षेत्र में है और पोस्टमार्टम भी बेंता ओपी को ही करना चाहिए था।

इन लोगो ने इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ को भी फोन पर दिया। मौके पर पहुंचे बेंता ओपी अध्यक्ष सरवर आलम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। तब जाकर पोस्टमार्टम किया गया।

Advertisement

इस संबंध में मृतक की मां आत्महत्या की बात कह रही थी। उनका कहना है कि मंगलवार की रात मुकेश खाना खा कर सोने चला गया। सुबह जब देर तक कमरा नही खुला तो गेट तोड़ा गया। वह बेहोशी की हालत में सोया हुआ था। उसके मुंह से खून निकल रहा था।अस्पताल ले कर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Share