
रामनगर आईटीआई में जॉब कैंप का होगा आयोजन।
दरभंगा: रामनगर आईटीआई में चार नवंबर को जाब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कुल पांच सौ पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक ने बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आईटीआई में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा चार नवंबर को सुबह 10 बजे से चार बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

नियोजक द्वारा कुल 500 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इसमें आठवीं, 12वीं एवं आईटीआई (फिटर, वेल्डर, कारपेंटर) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 19 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित है। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट गुजरात में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जाब कैंप से सफल अभ्यर्थियों को 16000 रुपये प्रतिमाह माह प्रशिक्षण के बाद दिया जाएगा।


