
सड़क का दो वर्ष पूर्व शिलान्यास के बाद भी नहीं हुआ निर्माण, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन।
दरभंगा: प्रखंड के बहेड़ी-हथौड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क में लक्ष्मीपुर गांव के निकट बुधवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बहेड़ी-हथौड़ी नवसृजित पीडब्ल्यूडी सड़क में करेह नदी में निर्मित खराड़ी पुल के पहुंच पथ के दोनों तरफ जानलेवा गड्ढे की अविलंब भराई करना आवश्यक है।

सरकार, स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी व पथ प्रमंडल दरभंगा के कार्यापालक अभियंता का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा गया कि दो वर्ष पूर्व शिलान्यास हाेने के बाद सड़क का निर्माण कार्य अभी तक नहीं शुरू करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कार्यक्रम में उप प्रमुख राजन सिंह, पूर्व प्रमुख चन्द्र भूषण सिंह, अधिवक्ता प्रकाश झा, पैक्स अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह, दिलीप कुमार झा, महेश्वर यादव, सुमन झा, संतलाल मंडल, अमरजीत मंडल, नवनीत चौधरी, घनश्याम मुखिया, राजाराम यादव, ललन झा, जयकृष्ण यादव, शनिचर पासवान सहित दर्जनों शामिल थे। मांगो से संबंधित ज्ञापन डीएम के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी गंगासागर सिंह को दिया गया।


