
रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर से मुंशी की बाइक चोरी।
दरभंगा: जिला निबंधन कार्यालय की गेट के सामने से निबंधन कार्यालय में कार्यरत मुंशी राकेश चौधरी की बाइक मंगलवार को चोरी हो गई। मुंशी राकेश कुमार चौधरी ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देते हुए कहा कि उनकी बाइक जिला निबंधन कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार गेट के पास लगाया था। अंदर में काम कर रहा था। जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक चोरी हो गई थी। जिसको लेकर लहेरियासराय थाना को आवेदन दिया है।


