Home Featured श्याम बने महापात्र संघ के जिलाध्यक्ष, जितेंद्र को मिला जिला महासचिव की कमान।
Featured - मुख्य - October 26, 2022

श्याम बने महापात्र संघ के जिलाध्यक्ष, जितेंद्र को मिला जिला महासचिव की कमान।

दरभंगा: बुधवार को बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवराम गांव में बिहार राज्य महापात्र संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापात्र समाज के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान पर समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० कृपानाथ महापात्र ने कहा कि सरकार इस समाज के ऊपर भेद भाव कर रही है। उन्होंने कहा कि यह समाज अल्पसंख्य है इसीलिए इसे आरक्षण मिलनी चाहिए।

Advertisement

इस दौरान सर्व सम्मति से श्याम झा उर्फ कारी महापात्र को दरभंगा जिलाध्यक्ष एवं जितेन्द्र महापात्र को दरभंगा जिला महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

बैठक में योगेंद्र महापात्र, विश्वनाथ महापात्र, शिवशंकर महापात्र, अजय महापात्र, दीपक महापात्र, लालाबाबू महापात्र, गुणानंद महापात्र, कृष्णकांत महापात्र, रानू महापात्र आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share