Home Featured सिंचाई की व्यवस्था और बाढ़ के निदान हो जाने के बाद मिथिला का होगा पूर्ण विकास: संजय झा।
Featured - मुख्य - October 27, 2022

सिंचाई की व्यवस्था और बाढ़ के निदान हो जाने के बाद मिथिला का होगा पूर्ण विकास: संजय झा।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कमला जनसंपर्क यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय झा ने यात्रा की शुरुआत गौड़ा बौराम के बाथ से की। दिन के करीब 11 बजे मंत्री संजय झा काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मिथिला की परंपरा के अनुसार उनका पाग चादर से स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यात्रा के उद्देश्य से परिचित करवाया।

Advertisement

मंत्री संजय झा ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य कमला के पानी से लोगों को कष्ट नहीं, बल्कि सुविधा प्रदान हो, इसी को लेकर कार्य चल रहा है। नदी के दोनों तरफ़ बांध के सुदृढ़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। दोनों तरफ़ बांध के सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण से कमला नदी के दोनों तरफ के लोगों के लिए यातायात भी सुगम हो जाएगा।

मंत्री श्री झा ने कहा कि यदि सिंचाई की व्यवस्था और बाढ़ का निदान हो जाए तो विकास में मिथिला का कोई हाथ नहीं पकड़ सकता। मूल रूप से इसी उद्देश्य के साथ कमला जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की गयी है।

Share