Home Featured शहर के वीआईपी रोड में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला।
Featured - मुख्य - October 27, 2022

शहर के वीआईपी रोड में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा शहर में ट्रैफिक की कुव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। एक तो बिना पार्किंग स्थल के बड़े बड़े संस्थान शहर में खुले हैं, ऊपर से बेतरतीब गाड़ियों की पार्किंग दुघर्टनाओं को आमंत्रण देते रहते हैं। इसी क्रम में गुरुवार की रात शहर के मध्य वीआईपी रोड में बेंता के निकट तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

बताया जाता है बीएसआरटीसी की बस जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR06PC 8493 था, वह पटना से लहेरियासराय आ रही थी। बस ने लहेरियासराय थानाक्षेत्र के सिटी कार्ट मॉल के निकट एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान विशनपुर थानाक्षेत्र गोढेला निवासी उमेश साह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। मृतक भाई में अकेला था और उसके परिवार में पत्नी रूपम देवी के अलावा डेढ़ वर्षीय पुत्र पीयूष है।

Advertisement

घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। परंतु खलासी को भागते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

घटना की सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने मामले को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी।

Advertisement
Share