
उत्पाद विभाग की टीम ने आधे दर्जन शराबियों को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया ।
पकड़े गए छ: आरोपी के बारे में बताया जाता है कि शराब पीने एवं नशे की हालत में सभी लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।पकड़े नशेड़ी जिले बहादुरपुर थाना एवं मब्बी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं।

इधर, विश्विद्यालय थाना की पुलिस ने दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि नीम पोखर कादिराबाद निवासी भोला साह के पुत्र मुन्ना सह एवं सुन्दरपुर निवासी मोहन महतो के पुत्र शम्भू कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


