Home Featured अविवाहित युवती द्वारा प्रसव के बाद नाले में फेंके गए नवजात को किया जाएगा चाइल्डलाइन के हवाले।
Featured - मुख्य - October 27, 2022

अविवाहित युवती द्वारा प्रसव के बाद नाले में फेंके गए नवजात को किया जाएगा चाइल्डलाइन के हवाले।

दरभंगा: लोक-लाज के डर से अविवाहित युवती द्वारा प्रसव के बाद नाले में फेंके गए शिशु को चाइल्डलाइन के हवाले किया जाएगा। इसकी सूचना चाइल्डलाइन को दे दी गयी है। इधर नाले में फेंकने वाली इलाजरत अविवाहित प्रसूता को डीएमसीएच के गायनिक वार्ड से गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।वहीं नवजात का इलाज शिशु रोग विभाग में चल रहा है।

इधर, गायनिक विभाग से छुट्टी मिलने के बाद नवजात को जन्म देने वाली युवती गुरुवार को शिशु रोग विभाग पहुंची। वह नवजात को उसके सुपुर्द करने की मांग करने लगी। हालांकि अस्पताल कर्मियों ने नवजात को उसके हवाले करने से इनकार कर दिया। अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने नवजात के सिलसिले में चाइल्डलाइन को सूचना दे दी है। बच्चे का फिलहाल इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए नवजात को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया जाएगा।

Advertisement

बताते चलें कि बुधवार को जिले के एपीएम थानाक्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीया युवती डीएमसीएच इलाज केलिए माता पिता के साथ आई थी। इसी दौरान उसने एक नवजात को कैंटीन के सामने नाले के स्लैब पर जन्म दिया था। जन्म के बाद उसने नवजात को नाले में गिरा दिया। वह तो शुक्र था जो कुछ अस्पताल कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। वे नवजात को नाले से अविलंब बाहर नहीं निकलते तो उसकी जान जा सकती थी।

Advertisement
Share