Home Featured भारी मात्रा में ट्रक में लदा गांजा धराया, तीन हिरासत में।
Featured - मुख्य - October 28, 2022

भारी मात्रा में ट्रक में लदा गांजा धराया, तीन हिरासत में।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सरकार की लाख सख्ती के वाबजूद नशा का कारोबार लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम दरभंगा पुलिस को नशा के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा के सदर एसडीपीओ अमित कुमार को बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने पुलिस एवं तकनीकी सेल की एक टीम गठित की। साथ ही सघन गश्ती एवं छापेमारी शुरू कर दी गयी।

Advertisement

इसी बीच मब्बी ओपी क्षेत्र में शक के आधार पर नागालैंड नम्बर की एक ट्रक को रोक कर पुलिस ने तलाशी ली तो सभी चौंक गए। ट्रक में 15 बोरियों में 92 पैकेट गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ट्रक के ड्राइवर तथा दो खलासी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की इस कारवाई के बाद सदर एसडीपीओ अमित कुमार स्वयं मब्बी ओपी पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। माल कहाँ से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी ली जा रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले में आधिकारिक एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement
Share