Home Featured उत्पाद विभाग की टीम ने डेढ़ दर्जन से अधिक शराबियों को किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 28, 2022

उत्पाद विभाग की टीम ने डेढ़ दर्जन से अधिक शराबियों को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: शराबी और शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा।

महीने के प्रत्येक शुक्रवार को चलाए जाने वाले इस महा अभियान में भारी संख्या में शराबी और शराब कारोबारी गिरफ्तार हो रहे हैं। लेकिन फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है।

Advertisement

उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी नशे की हालत में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share