
अब चोरों ने राज घराने को बनाया निशाना, 35 लाख के जेवरात एवं नगद की हुई चोरी।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। शहर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है और पुलिस कुछ नही कर पा रही है।
पिछले दो से तीन माह से शहर में ग्रील काटकर चोरी की घटना का अंजाम देने वाले गिरोह आतंक मचा हुआ है। इस गिरोह ने अब तक जितने चोरी की घटना को अंजाम दिया, उसमें चोरी हुई समान और नगद का आंकड़ा करोड़ों में जा सकता है।

अब चोरों ने दरभंगा राजघराने को अपना निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएम रोड में दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के भाई राजा बहादुर विशेश्वर सिंह के पौत्र रत्नेश्वर सिंह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। सुबह तीन बजे के आसपास परिवार के कुछ सदस्य उठकर बाथरुम गये। उस समय तक सब कुछ सही था। सुबह उठने पर उन लोगों ने अपने को कमरे को अंदर से बंद पाया। शक होने पर पीछे के रास्ते से देखने की कोशिश की तो खिड़की का दो रॉड गायब पाया। कमरे के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही अलमीरा का लॉक टूटा हुआ था। घर की स्थिति देख सभी दंग रह गए। चोरों ने करीब पैंतीस लाख रुपए मूल्य के जेवरात समेत नगद की चोरी की है।
घटना के संबंध में कुमार रत्नेश्वर सिंह की पत्नी संजू सिंह ने बताया कि वे जब सुबह सो कर उठी तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था एवं तिजोरी से सारे जेवरात और नगद गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते हैं एसडीपीओ अमित कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

