
एचएन सिंह को मिली नगर थाना की कमान।
दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने अपराध नियंत्रण को लेकर जहां शनिवार की शाम नगर थानाध्यक्ष मदन प्रसाद को निलंबित कर दिया, वहीं, उनके जगह पर अभियोजन शाखा में कार्यरत हरि नारायण सिंह को नगर थानाध्यक्ष बनाया है। इसकी पुष्टि एसएसपी ने की है। वहीं, थानाध्यक्ष सिंह ने शनिवार की देर शाम थाना में योगदान कर लिया है।
बताते चलें कि एचएन सिंह पूर्व में लहेरियासराय थानाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उन्हें भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाकर पुलिस लाइम भेजा गया था।


