
सड़क किनारे मिली युवती की लाश, दो थानों के सीमा विवाद में घंटों पड़ा रहा शव।
दरभंगा: जिले के सिंघिया – जगरनाथपुर मुख्य सड़क एसएच 88 पर देकुली चौक के समीप शनिवार की अहले सुबह सड़क किनारे 18 वर्षीया एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त नहीं हाे पाई है। जानकारी मिलते ही लाेगाें की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। थाना काे लेकर सीमा विवाद के कारण 5 से 6 घंटे शव घटनास्थल पर पड़ा रहा।

दरअसल, समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी एवं दरभंगा के बिराैल थाना क्षेत्र के विवाद के कारण शव पड़ा रहा। अंत में बिरौल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। प्रथम दृष्टया से किसी ने युवती की गल्ला दबाकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है।


