Home Featured पूर्व महापौर ने छठ व्रत का खरना विधि विधान के साथ किया सम्पन्न।
Featured - मुख्य - October 29, 2022

पूर्व महापौर ने छठ व्रत का खरना विधि विधान के साथ किया सम्पन्न।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की पूर्व महापौर बैजयंती देवी खेड़िया ने पूरे नियम निष्ठा के साथ आस्था के महापर्व छठ व्रत का खरना विधि विधान के साथ किया। पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि उनके परिवार मे विगत अनेक वर्षों से छठ पर्व पूरे भक्ति भाव से आयोजित की जाती रही है। उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी पूर्व महापौर बैजयंती देवी खेड़िया स्वयं व्रत रखकर भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित करती हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दरभंगा शहर के बंगलागढ़ मुहल्ले मे अवस्थित उनके खेड़िया निवास मे अस्थाई जलाशय का निर्माण कर उसको आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बैजयंती खेड़िया ने बताया कि इस व्रत के करने से आत्मिक शाँति की अनुभूति तथा अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

Share