
लोडेड पिस्टल एवं छह कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।
दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र के अलीनगर में रविवार की देर रात पुलिस ने एक युवक के पास से लोडेड पिस्टल, छह कारतूस, एक स्कूटी और एक पल्सर मोटरसाइकल बरामद की है। मब्बी ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात सूचना मिला कि अलीनगर में एनएच 27 पर कुछ युवक मटरगश्ती कर रहे हैं। सूचना पाकर वहां गश्ती गाड़ी जैसे ही पंहुची, वहां से सभी ने गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के सहयोग से भाग रहे युवकों में से एक को खदेड़कर पकड़ लिया गया। तीन अन्य युवक अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकले।

गिरफ्तार युवक की पहचान रैयाम थाने के नयागांव पश्चिम निवासी कृष्णानंद मिश्रा के पुत्र राहुल कुमार मिश्रा (24) के रूप में हुई है। मौके से एक स्कूटी और एक बाइक मिली। वहीं, युवक के पास से एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए।

