
अलग-अलग इलाकों में छठ के दौरान आग लगने से दर्जन भर झुलसे।
दरभंगा: छठ के दौरान आग लगने से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों के हराही पोखर छठ घाट पर एक महिला पटाखे के आग की चिंगारी से बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में प्रशासन की ओर से दी गई सरकारी एंबुलेंस से महिला को डीएमसीएच के इमरजेंसी में लाया गया। तब जाकर इलाज हो सका।

डीएमसीएच में अब तक कुल 11 मरीज आग की चिंगारी व छठ घाट पर दीप जलाने के दौरान झुलस कर इलाज के लिए आई। जिसमें से बेनीपट्टी छठ घाट पर से 60 वर्षीय उमा देवी, बेनीपट्टी की बचिया देवी, बिरहोना मनीषा देवी, कुसमा देवी व आशा देवी शामिल है।

