Home Featured ट्रेन की चपेट में आने से दो मौसेरे भाईयों की मौत।
Featured - मुख्य - October 31, 2022

ट्रेन की चपेट में आने से दो मौसेरे भाईयों की मौत।

दरभंगा: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर देउरा-बंधौली हाल्ट पर सोमवार को 05207 नंबर की सवारी गाड़ी की चपेट में आने से दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक युवक पहले पांव फिसलने से ट्रेन से नीचे गिर कर उसकी चपेट में आ गया। भाई को गिरते हुए देखकर दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया। वह भी लड़खड़ाते हुए सवारी गाड़ी से गिरने लगा। दोनों युवक ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ गए।

Advertisement

दोनों ही युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी रेल प्रशासन व जाले थाना की पुलिस को भी दी। देखते ही देखते घटना की भनक परिजनों को लगी जिसके बाद मृत युवकों के नाना घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से दोनों ही युवक के शव को ले जाया गया। घटना लगभग 2 बजे दिन की बताई जा रही है। दोनों युवकों की घटना में मौत होने से लोगों के बीच मातम छा गया। मृतकों की पहचान रक्सौल आदापुर निवासी विजयकांत साह के पुत्र साहिल कुमार व दूसरा सीतामढ़ी जिला के पुपरी निवासी विजयकांत साह के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई।

Share