
पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी से हुई ढाई लाख की लूट।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा शहर में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रमंडलीय मुख्यालय से सटे भीड़भाड़ वाले इलाके में कॉमर्शियल चौक के निकट लूट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। सबसे बड़ी बात कि यह घटना जिला एवं पुलिस मुख्यालय से महज चंद दूरी पर घटी है।

दरअसल, एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार स्थित प्रकाश गंगा वस्त्रालय के कर्मी से दो लाख 48 हजार पांच सौ रुपये से भरा बैग लूट लिया। लूट के शिकार कर्मी बहादुरपुर थानाक्षेत्र के रामपुर मदन गांव निवासी उदयचंद्र झा के पुत्र विकास कुमार झा ने बताया कि दुकान मालिक रौशन कुमार झा ने उन्हें आईडीबीआई बैंक में जमा करने के लिए रुपया दिया था, जिसे जमा करने वें बाइक से जा रहे थे। लहेरियासराय गुदरी वाली गली से जैसे ही मेन रोड पर पहुंचे, उसी समय काले रंग के साथ स्प्लेंडर पर सवार दो लोगों ने उनके गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दिया। पीछे की सीट पर मुंह पर गमछा बांधे बैठे शख्स ने कान के बगल में पिस्टल सटा दिया। उनके समझ में कुछ आता तब तक रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। इस घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है।
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है

