
सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास।
दरभंगा: सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज थ्री के तहत पोहद्दी आरसीडी रोड से मलौल ब्रह्मपट्टी तक की सड़क का बुधवार को शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि 13.32 करोड़ रुपये से पोहद्दी आरसीडी रोड से मलौल, ब्रह्मपट्टी तक लगभग 15 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने सजनपुरा के कन्हौली गांव में सभा को भी संबोधित किया।

सांसद ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पोहद्दी, महिनाम, सजनपुरा पंचायत एवं गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के साहो, पड़री, ईटवा शिवनगर पंचायत सहित कई अन्य गांवों और पंचायतों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि फेज थ्री के तहत दरभंगा में ऐतिहासिक कार्य होगा। सड़कों का जाल बिछेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार झा, मो. असगर अली, पोहद्दी वार्ड दो के आनंद कुमार झा, मंडल अध्यक्ष पिंटू झा, रंजीत झा, पूर्व जिप सदस्य माधव झा आजाद, रमेश झा, ललित झा, घनश्याम राय, रजनीश सुंदरम, मुनिंदर यादव, सुनील झा, सोनू ठाकुर, विनय पासवान आदि थे।

