Home Featured दारोगा के घर लाखों के जेवरात सहित नगद की चोरी।
Featured - मुख्य - November 2, 2022

दारोगा के घर लाखों के जेवरात सहित नगद की चोरी।

दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र के भलुका में चोरों ने एक दारोगा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी परवेज अहमद और उनकी पत्नी दारोगा है। परवेज वर्तमान में बेगूसराय जिले में तैनात है। बताया जाता है कि गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ अपनी पुत्री को सार्जेंट पद पर योगदान दिलाने के लिए कैमूर गए थे। वापस होने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। कई अलमीरा के लाक को तोड़कर चोर नकदी सहित लाखों के आभूषण उड़ा ले गए। गृह स्वामी ने बताया चोरों ने उनके घर से तीन लाख रुपये के आभूषण सहित बीस हजार रुपये नकदी चोरी हुई है।

Advertisement

Share