Home Featured ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्रगति की इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाएगी बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी योजना।
Featured - मुख्य - November 3, 2022

ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्रगति की इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाएगी बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी योजना।

दरभंगा: भारतनेट उद्यमी योजना भारत सरकार एवं बीएसएनएल की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत भारतनेट के संसाधनों का प्रयोग करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्र गति का इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराना है।

उक्त बातें गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड के दरभंगा बिजनेस एरिया के महाप्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि योजना के आरंभ के विशेष पायलेट योजनांतर्गत नवंबर के अंत तक भारत में 40 हजार कनेक्शन दिया जाना है। श्री गुप्ता ने इस दौरान भारतनेट उद्यमी योजना के अंतर्गत उतकृष्ट योगदान देने के लिए दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड के मोरो निवासी अमरनाथ ठाकुर व सहरसा जिले के बसंतपुर निवासी मनीष प्रकाश मणि को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

Advertisement

इस मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक प्रचालन सहरसा लखेंद्र मुर्मू, उप महाप्रबंधक प्रचालन दरभंगा उदय कुमार साह, अनुमंडल अभियंता प्रचालन क्षेत्र दरभंगा नीरज कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share