
पुलिसकर्मी ने खुद रेता अपना गला, गम्भीर अवस्था मे डीएमसीएच में किया गया भर्ती।
देखिए वीडियो भी।
दरभंगा: दरभंगा से शुक्रवार की सुबह एक बड़ी खबर सामने आयी है। एक पुलिसकर्मी द्वारा खुद गला रेत लिए जाने की बात बतायी जा रही है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं दिख रहा है। घायल सिपाही मूल रूप से मोतिहारी जिले का रहने वाला बताया जाता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना के क्यूआरटी टीम में शामिल 35 वर्षीय पुलिसकर्मी अरुण कुमार ने खुद ही चाकू से अपना गला रेत लिया है। घटना सुबह 3:30 से 4:00 बजे के बीच की बतायी जा रही है।

घटना के तुरंत बाद आनन फानन में पुलिसकर्मियों द्वारा घायल सिपाही को बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच में रेफ़र कर दिया गया। डीएमसीएच पहुंचने पर फिलहाल इमरजेंसी विभाग में घायल सिपाही का इलाज चल रहा है।
घटना क्यों और कैसे हुई, इस सम्बंध में फिलहाल विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

