Home Featured फिर हुई मानवता शर्मशार, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
Featured - मुख्य - November 4, 2022

फिर हुई मानवता शर्मशार, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार को चार युवक एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे बेहोशी हालत में छोड़ कर भाग गए। पीड़िता की मां ने बताया कि पहली नवंबर को शौच के लिए घर से निकली उसकी बेटी को महेंद्र मंडल के पुत्र मुकेश मंडल (26 वर्ष) ने पकड़ कर बगीचा में ले जाकर दुष्कर्म किया।

Advertisement

इस दौरान नीलेश कुमार (19 वर्ष), रौशन कुमार (22 वर्ष) और ललित कुमार (24 वर्ष) वहां खड़ा होकर पहरेदारी कर रहा था। उसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया। वहीं, बेहोशी हालत में घर के सामने रख कर भाग गया। होश आने पर लड़की ने घटना के संबंध में बताया। गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने थाना आकर घटना के सम्बन्ध में लिखित आवेदन देकर शिकायत की।

Share