Home Featured डायरिया के प्रकोप को लेकर डरहार गांव से पानी की जांच के लिए भेजा गया सैंपल।
Featured - मुख्य - November 4, 2022

डायरिया के प्रकोप को लेकर डरहार गांव से पानी की जांच के लिए भेजा गया सैंपल।

दरभंगा: शहर सटे बहादुरपुर प्रखंड के मुसहरी टोला व डरहार गांव के लोग डायरिया से प्रभावित हो गए है। जिसको लेकर लोगों में दहशत की स्थिति है। चार दिनों में 111 लोगों को शिविर लगाकर जांच की गई। जिसमें अधिकतर में डायरिया के लक्षण पाए गए है। बहादुरपुर के पीएससी प्रभारी डॉ. तारिक मंजर ने बताया कि डायरिया से पीड़ित लोगों के स्टूल की जांच के लिए डीएमसीएच में भेजा गया है। साथ ही मुसहरी टोला व डरहार गांव के पानी की जांच के लिए सैंपल पीएचईडी विभाग को भेज दिया गया है।

Advertisement
Share