
नागार्जुन की पुण्यतिथि पर आयोजित कवयित्री सम्मेलन में जुटेंगी कई हस्तियां।
दरभंगा: मैथिली एवम हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार वैद्यनाथ मिश्र यात्री उर्फ बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गाँव बेनीपुर के तरौनी में महिला कवियित्री सम्मेलन अपराजिता -2 का आयोजन शनिवार को होगा। बीवी शांति फाउंडेशन द्वारा लगातार दूसरी बार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए संयोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयीं हैं।
आयोजन समिति की सह संयोजक वंदना मिश्रा ने कहा कि पिछले बार की सफलता से पूरी टीम काफी उत्साहित है और इस बार उससे भी बेहतर कार्यक्रम करने की कोशिश रहेगी।

आयोजन समिति की ओर से सुभाष झा ने बताया कि दर्जन भर से भी अधिक नामचीन महिला कवियित्रियाँ अपनी रचनाएं पढ़ेंगी। आयोजन के मीडिया प्रभारी सन्तोष दत्त झा ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर बाद 4 बजे प्रारम्भ होगा जो देर शाम तक चलने की उम्मीद है।

