Home Featured भूमि विवाद में जमकर मारपीट, पांच घायल।
Featured - मुख्य - November 5, 2022

भूमि विवाद में जमकर मारपीट, पांच घायल।

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के बसतवाड़ा में शनिवार को हुई मारपीट में महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मारपीट का कारण भूमि विवाद बताया गया है। जख्मी जगदीश शर्मा उनकी पत्नी चुन्नी देवी उनके पुत्र संतोष शर्मा एवं संजीत शर्मा व दयाशंकर ठाकुर का इलाज सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सा अधिकारी डॉ सुबोध कुमार ने जख्मी जगदीश शर्मा की हालत गंभीर बताया है। दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्र मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा गांव में हुई मारपीट में जख्मी दो लोगों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शिवदाहा निवासी संजय कुमार महतो एवं दिनेश कुमार महतो की हालत गंभीर बताई गई है। सिमरी थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया कि बसतवाड़ा में हुई मारपीट मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement
Share