Home Featured पिस्तौल लहराते दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 6, 2022

पिस्तौल लहराते दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित कसरौड़ चौक पर पिस्तौल लहराते दो बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Advertisement

घटना के सबंध में बताया गया है कि भगवती कसरौड़ गांव स्थित भगवती चौक पर रविवार की सायं एक ज्वेलरी की दुकान के सामने तीन बदमाश पिस्तौल लहराते पहुंचेऔर दुकानदारों को धमकाने लगे। इसी बीच घनश्यामपुर थाना के पुअनि संजीवन पासवान के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल पहुंची और पिस्तौल लहराते बदमाशों में दो को खदेड़कर पकड़ लिया जबकि तीसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

इधर, पुअनि संजीवन पासवान ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आये बदमाश शिवनगर और गाौन गांव के रहने वाले बताये गये हैं। वहीं पुलिस गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Share