Home Featured सड़क पर पौधा रखने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल।
Featured - मुख्य - November 6, 2022

सड़क पर पौधा रखने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल।

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत के बलहा सबौल गांव में रविवार को सड़क पर ढैंचा का पौधा रखने के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी का उपचार सिंहवाड़ा सीएचसी में कराया गया है। जख्मी राजेश यादव, उसका भाई सुजीत यादव व चाचा कैलाश यादव की ओर से घटना को लेकर थाने में शिकायत की गई है।

Advertisement

जिसमें आरोप लगाया है कि ट्रेक्टर से मध्य विद्यालय के समीप ढैंचा का पौधा उतार रहे थे। इसी बीच लाठी डंडा व धारदार फरसा से लैस होकर गांव के ही भूषण यादव, चंद्रमणि यादव, मुरारी यादव, उमा यादव ने ढैंचा रखने से मना करने लगे।

विरोध करने पर उसके ऊपर हमला कर जख्मी कर दिया। बाद में योजना बनाकर आरोपियों ने उसके चाचा एवं भाई पर हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया।

Share