
मारपीट के मामले में प्रधानाध्यापक सहित एक गिरफ्तार।
दरभंगा: बहेड़ा थाने की पुलिस ने रमौली गांव में छापेमारी कर मारपीट के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । एक पक्ष से मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार झा व दूसरे पक्ष से राजेश झा शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि रमौली में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से केस किया गया था।


