Home Featured हरिद्वार से भी बेहतर बनाएंगे मिथिला के सिमरिया घाट को : संजय झा।
Featured - मुख्य - November 8, 2022

हरिद्वार से भी बेहतर बनाएंगे मिथिला के सिमरिया घाट को : संजय झा।

दरभंगा: तीन दिवसीय मिथिला विभूतू पर्व स्वर्ण जयंती समारोह में मंगलवार की देर रात पहुंचे सूबे के जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सिमरिया को हरिद्वार जैसा बनाएंगे। इसको लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सिमरिया के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री ने कहा कि विद्यापति सेवा संस्थान पिछले 50 वर्षों से कवि कोकिल विद्यापति के विचारों को जीवंत करते आ रहा है यह अपने आप में सराहनीय है।

Advertisement

दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण विद्यापति के नाम करने को लेकर विधानसभा एवं विधान परिषद दोनों सदन से अनुमति मिल चुकी है। यह विद्यापति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Share