Home Featured बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत।
Featured - मुख्य - November 8, 2022

बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत।

दरभंगा: बहेड़ी थानाक्षेत्र के बहेड़ी लहेरियासराय मार्ग में स्थित बाह्मण टोला में तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक 82 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बता दें कि बाजार के ब्राह्मण टोला में मंगलवार की शाम उगन्त झा अपने दरवाजे पर खड़े थे इसी बीच तेज रफ्तार वाहन की चपेट में वो अपने दरवाजे के सामने ही हादसे के शिकार हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर किया गया । वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष आशतोष कुमार झा ने बताया वाहन छोड़कर चालक फरार होने में सफल रहा है ।

Advertisement
Share