Home Featured लोकसेवक व सर्वोदय मित्र के अध्यक्ष बने अजीत, ललित संभालेंगे प्रवक्ता की कमान।
Featured - मुख्य - November 8, 2022

लोकसेवक व सर्वोदय मित्र के अध्यक्ष बने अजीत, ललित संभालेंगे प्रवक्ता की कमान।

दरभंगा: लोकसेवक व सर्वोदय मित्र की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद झा की अध्यक्षता में जिला सर्वोदय मंडल का चुनाव हुआ। पर्यवेक्षक विनोद कुमार रंजन एवं हृदय नारायण चौधरी थे।

Advertisement

सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव व दिनेश भगत, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, प्रवक्ता ललित कुमार झा तथा अजीत कुमार एवं इंदिरा कुमारी को सर्व सेवा संघ के प्रतिनिधि के तौर पर चयन किया गया। अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि जिला सर्वोदय मंडल गांव-गांव में लोकसेवक व सर्वोदय मित्र बनाकर गांधी, विनोबा व जय प्रकाश नारायण के विचार पर आधारित लोक, समाज, गांव व राष्ट्र निर्माण का काम करेगा।

Share