Home Featured चोरी की बोलेरो के साथ दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 10, 2022

चोरी की बोलेरो के साथ दो गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेरी थाना क्षेत्र के शंकररोहार के पास से बुधवार को एक चोरी की बोलेरो के साथ दो व्यक्ति को बहेड़ी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

दोनों व्यक्ति की पहचान बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव के रहने वाले मदन चौरसिया के पुत्र गौतम कुमार चौरसिया तथा अकहा गांव के रामाशीष चौरसिया के पुत्र सौरभ कुमार चौरसिया के रूप में की गयी। विदित हो कि कुछ माह पूर्व तुर्की गांव से श्रीकांत लालदेव के पुत्र राजा बाबू की बोलेरो उनके दरवाजे से चोरी कर ली गई थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share